विभागों के बाद अब सिंधिया समर्थक मंत्रियों ने मांगे बड़े जिलों के प्रभार, CM के करीबी मंत्रियों की भी वहीं नज़र…..

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में चुनावी हलचल के बीच मंत्रियों को जिले के प्रभार देने की अटकलें तेज़ हो चली हैं। दरअसल, मंत्रिमंडल के विस्तार और विभाग बटवारे के बाद अब तक मंत्रियों को जिलों का प्रभार नहीं मिल पाया हैं। ऐसे में अब अटकलें लगाई जा रही है की 15 अगस्त के बाद मंत्रियों को जिलों का प्रभार दिया जा सकता हैं।
बता दे कि विभागों के बंटवारे की तरह मंत्रियों को जिले के प्रभार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा हैं। जो मंत्रियों की बेचैनी को और बढ़ा रहा हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जल्द ही उन्हें जिलों का प्रभार दिए जाने की बात कही थी। लेकिन बीच में खुद मुख्यमंत्री शिवराज कोरोना के संक्रमित हो गए, जिसके बाद ये और टल गया। लेकिन अब सूत्रों का कहना है की 15 अगस्त के बाद मंत्रियों को जिलों का प्रभार मिल सकता हैं।
वहीं, सूत्रों का ये भी कहना है कि सिंधिया समर्थक मंत्रियों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से उन्हें उनकी पसंद के जिले का प्रभार दिलाए जाने की गुहार लगाई हैं। विभागों के बाद अब सिंधिया समर्थक मंत्री बड़े जिलों के प्रभार चाहते हैं। खबरों के मुताबिक जिन जिलों पर सिंधिया समर्थकों की नजर है शिवराज की कुछ करीबी मंत्री भी उन्हें जिलों का प्रभार चाहते हैं।
.jpeg)



