सभी खबरें

 युवकों को लूटने के बाद जल्दबाजी में खुद का मोबाइल भूले बदमाश,पुलिस ने तीन को पकड़ा। 

इंदौर:- मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ा है जो राहगीरों से लूटपाट करते थे। लुटेरों ने दो युवकों को चाकू दिखाकर लूटा था लेकिन लूटपाट  के बाद जल्दबाजी में बदमाश खुद का मोबाइल ही छोड़ गए. जूनी इंदौर थाना पुलिस ने इसी मोबाइल के जरिए बदमाशों की खोज शुरू कर दी है। मामला  वाकया पलसीकर कालोनी स्थित जैकब आबाद धर्मशाला के पास का है। गुरुवार रात करीब नौ बजे प्रेमनगर निवासी जितेंद्र पुत्र राघवेंद्र ओचानी दोस्त के साथ जा रहा था। अचानक स्कूटर पर तीन युवक आए और दोनों को रोक लिया और उन्हें चाक़ू की नोंक पर उन युवकों का पर्स और मोबाइल लूट लिए। 

इस दौरान एक बदमाश का मोबाइल घटनास्थल पर गिर गया और वह बदमाश जल्दबाजी में मोबाइल ही नहीं उठाया जब पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो वह मोबाइल पुलिस को मिल गया पुलिस ने उसी मोबाइल के आधार पर पड़ताल शुरू की और सिम कार्ड धारक का नाम पता कर लिया। शुक्रवार देर रात पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी के मुताबिक आरोपितों में दो नाबालिग हैं। उधर, गांधीनगर थाना पुलिस सुनसान रास्तों में राहगीरों से लूटपाट करने वाले अर्जुन व उसके सालों श्रवण और आकाश से पूछताछ कर रही है। तीनों को कोल्ड स्टोरेज के आपरेटर जगदीश लोवंशी को लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। टीआइ संतोषसिंह यादव के मुताबिक, गिरोह का मास्टर माइंड अर्जुन है उससे अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button