सभी खबरें

Corona, Black Fungus के बाद अब White Fungus की एंट्री, 4 मामले सामने आते ही मचा हड़कंप

बिहार/पटना : कोरोना से लड़ता देेश नए संकट से घिरता जा रहा हैं। यह संकट है म्यूकर माइकोसिस (Muker Mycosis) यानी ब्लैक फंगस की बीमारी का। दिल्ली, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, हरियाणा जैसे करीब एक दर्जन राज्यों ने कोरोना महामारी के लड़ने के साथ-साथ काली फफूंद याने ब्लैक फंगस (Black Fungus) नामक जानलेवा बीमारी के कहर से निपटने के लिए जंग का एक दूसरा मोर्चा भी खोलना पड़ा हैं। 

इसी बीच अब देश में नए संक्रमण मिलने कि एंट्री से हड़कंप मच गया हैं। जिसका नाम है व्हाइट फंगस (White fungus) यह बीमारी ब्लैक फंगस से भी ज्यादा खतरनाक मानी जा रही हैं। बताया जा रहा है कि व्हाइट फंगस के लक्षण बिल्कुल कोरोना जैसे ही नजर आते हैं। जब मरीज का सिटी स्कैन होता है तो मरीज के फेफड़ों में फंगस के बिल्कुल कोरोना जैसे ही लक्षण दिखाई देते हैं जिसके कारण दोनों में अंतर करना काफी मुश्किल हो जाता हैं। 

बता दें कि बिहार की राजधानी पटना (Patna) में व्हाइट फंगस की एंट्री से राज्य में हड़कंप मचा हुआ हैं। पटना में चार लोगों में व्हाइट फंगस की पुष्टि हुई हैं।

पटना मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में माइक्रोबायोलॉजी विभाग के हेड डॉ एसएन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जो 4 मरीज मिले है, उनमें हुबहू कोरोना जैसे ही लक्षण थे। वहीं, जब मरीजों ने रैपिड एंटीजन, रैपिड एंटीबॉडी और आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाया तो तीनों नेगेटिव आए। जिसके बाद एंटीफंगल दवा से वह लोग ठीक हो गए। बाद में HRCT (High-resolution computed tomography ) करवाने पर इन लोगों में संक्रमण कि पुष्टि हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button