सभी खबरें
निसरपुर में प्रशासन ने अवैध खनन पर की कार्यवाही

एसडीएम विवेक कुमार के निर्देशन पर तहसीलदार सुनील कुमार डावर ने की कार्यवाही
कुक्षी से मनीष आमले की रिपोर्ट – कुक्षी क्षेत्र के निसरपुर करौंदिया में प्रशासन द्वारा अवैध उत्खनन करते हुए मौके से दो जेसीबी ज़ब्त कर निसरपुर चौकी को सोपी गई।
क्षेत्र में अवैध अवैध उत्खनन पर प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है पूर्व में भी क्षेत्र में प्रशासन द्वारा कार्यवाही की गई थी। वहीं, दिनांक 1/8/ 2020 को एसडीम विवेक कुमार के निर्देशन पर तहसीलदार सुनील कुमार डावर द्वारा निसरपुर के करौंदिया ग्राम से अवैध उत्खनन करते हुए दो जेसीबी जप्त की गई।
इधर, तहसीलदार सुनील कुमार डाबर द्वारा मौका पंचनामा बनाकर जेसीबी को निसरपुर चौकी को सौप कर आगामी कार्यवाही हेतु एसडीएम को प्रेषित कीया गया।




