सभी खबरें

ज़िला अस्पताल और सीएससी पर पर्याप्त है ऑक्सीजन की व्यवस्था, ज़िला स्तरीय संकट प्रबंधन समुह की बैठक संपन्न

खरगोन/लोकेश कोचले – स्वामी विवेकानंद सभागृह में शुक्रवार को कलेक्टर अनुग्रहा पी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समुह की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सदस्यों ने अवगत कराया कि वर्तमान में विभिन्न क्षेत्रों में दाह संस्कार के आयोजन व सहभोज में भारी संख्या में रिश्तेदार जाने लगे है। यहां संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। इसके अलावा सदस्यों ने रविवार को स्वतः ही विभिन्न संगठनों से लॉकडाउन करने की बात कहीं। कलेक्टर अनुग्रहा ने सदस्यों से कहा कि फिलहाल प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी जरूर होगी, लेकिन खरगोन के प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था है। इसके अलावा जिला अस्पताल में वर्तमान में 676 किलो लीटर ऑक्सीजन की उपलब्धता है।

कलेक्टर अनुग्रहा ने कहा कि कोरोना फिर अपना स्वभाव बदल रहा है। अब 80 प्रतिशत संक्रमित व्यक्तियों में लक्षण सामने आने लगे है। इससे पहले 20 प्रतिषत व्यक्ति में ही लक्षण पाए दिखाई देते थे, लेकिन अब कोरोना का स्वभाव बदलने लगा है। कलेक्टर अनुग्रहा ने जिले के समस्त एसडीएम और तहसीलदार तथा नगर परिशदों के सीएमओ को निर्देश दिए कि उनके क्षेत्र में होने वाले आयोजनों, खासकर दाह संस्कार के आयोजनों पर नजर रखें तथा इसकी जानकारी से जिला स्तर पर अवगत कराएं।

अब तक 42 हजार से अधिक हुए टेस्ट

बैठक में प्रारंभ में सीएमएचओ डॉ. रजनी डावर ने समुह के सदस्यों के सामने प्रजेंटेशन के माध्यम से अब तक की कोरोना की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रजेंटेशन में बताया गया कि जिले में अब तक 42567 सैंपल लिए गए है, जिसमें से 37951 नेगेटिव प्राप्त हुए है। जिले में अब तक 3107 पॉजिटिव, 494 स्थिर, 39 की मृत्यू और अब तक 2574 स्वस्थ्य होकर घर लौटे है। जिले में डिस्चार्ज होने का रेट 82.8 प्रतिशत है और मृत्यू दर 1.3 है। इसी तरह संक्रमण की दर 7.52 हो गई है। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री शैलेंद्रसिंह चौहान, सिविल सर्जन डॉ. राजेंद्र जोशी, एसडीएम सत्येंद्रसिंह, नपा सीएमओ श्रीमती प्रियंका पटेल, विजय शर्मा, डॉ. अजय जैन, ओम पाटीदार, अलताफ आजाद, कल्याण अग्रवाल, अमित महाजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button