सभी खबरें

इंदौर:- अभिनेता सोनू सूद इंदौरवासियों की मदद से दिलाएंगे बेघर बुजुर्गों को छत, वीडियो शेयर कर कही ये बात 

इंदौर:- अभिनेता सोनू सूद इंदौरवासियों की मदद से दिलाएंगे बेघर बुजुर्गों को छत, वीडियो शेयर कर कही ये बात 

इंदौर/गरिमा श्रीवास्तव :- इंदौर में बुजुर्गों को शहर की सीमा से बाहर ले जाने की हरकत पर सोनू सूद ने भी इन बेघर बुजुर्गों को शहर के लोंगों की मदद से छत देने की पहल की.सोनू सूद ने वीडियो शेयर कर ये बात कही है .

सोनू सूद ने अपने वीडियो में कहा कि मैंने कल एक न्यूज़ देखा था जिसमें बुजुर्गों को शहर की सीमा से बाहर रखने के लिए प्रयत्न किया गया था. तो मैं आप सब से यही कहूंगा कि मैं और आप हम सब मिलकर इन्हें छत दिला सकते हैं. उनके खाने-पीने का प्रबंध और उनके ध्यान रखने का प्रबंध करने की कोशिश करना चाहता हूं. और आप सब इंदौर वासियों की मदद से छत दिलाना चाहता हूं.इससे उन लोगों को भी यह सबक मिले जो इस बुजुर्ग का अवस्था में अपने बुजुर्ग माता-पिता को बाहर छोड़ देते हैं.

 

इंदौर में बुजुर्गों को शहर की सीमा से बाहर ले जाने की हरकत पर #Real_Life_Hero @SonuSood ने भी इन बेघर बुजुर्गों को शहर के लोंगों की मदद से छत देने की पहल की @ABPNews @ChouhanShivraj @Anurag_Dwary @pankajjha_ @iamnarendranath @bhupendrasingho @jitupatwari pic.twitter.com/Hbt7eDNGzR

— Brajesh Rajput (@brajeshabpnews) January 30, 2021 “>http://

इंदौर में बुजुर्गों को शहर की सीमा से बाहर ले जाने की हरकत पर #Real_Life_Hero @SonuSood ने भी इन बेघर बुजुर्गों को शहर के लोंगों की मदद से छत देने की पहल की @ABPNews @ChouhanShivraj @Anurag_Dwary @pankajjha_ @iamnarendranath @bhupendrasingho @jitupatwari pic.twitter.com/Hbt7eDNGzR

— Brajesh Rajput (@brajeshabpnews) January 30, 2021

 

 

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से नगर निगम प्रशासन ने गरीब लाचार बुजुर्ग और बेसहारों को ट्रक में भरकर उज्जैन की क्षिप्रा नदी के किनारे छोड़ आई..  यह लोग ढंग से चल नहीं पा रहे थे.
स्वच्छता रैंकिंग में लगातार चार बार नंबर वन रहे इंदौर में ऐसी शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई. डंपर में इन्हें मवेशियों की तरह भरकर शहर के बाहर नगर निगम की गाड़ी छोड़ आई पर ज़ब लोगों ने इसका विरोध किया तो निगम के कर्मचारियों ने वापस से इन्हें डंपर में बैठाया. हालांकि अभी यह बात सामने नहीं आई है कि इन बुजुर्गों को कहां ले जाया गया है.. इस कोरोना महामारी के बीच नगर निगम के कर्मचारियों ने गरीब बेसहारा और बुजुर्ग लोगों को गाड़ी में मवेशियों जैसे भर दिया था वे एक दूसरे के ऊपर लदे हुए थे.
इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को एक बार फिर से घेरा है.  कांग्रेस ने कहा कि अधिकारी बेचारे क्या करें वह तो भाजपा की विचारधारा के अनुरूप ही तो काम कर रहे हैं. भाजपा ने भी तो आडवाणी जी, जोशी जी,यशवंत सिन्हा जैसे कई बुजुर्ग नेताओं को कब से छोड़ दिया है.
इस घटना पर शिवराज सिंह चौहान की किरकिरी हुई तो उन्होंने मामले की जानकारी लेने के बाद नगर निगम उपायुक्त प्रताप सोलंकी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं. सोलंकी को नगरीय विकास संचालनालय भोपाल अटैच कर दिया गया है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button