ग्वालियर :- एनएच 95 पर दर्दनाक हादसा, ट्रक और ट्रॉले की भिड़ंत, जिंदा जले दो लोग
.jpeg)
ग्वालियर :- एनएच 95 पर बड़ा हादसा, जिंदा जले दो लोग
ग्वालियर / गरिमा श्रीवास्तव:-ग्वालियर(Gwalior) के नेशनल हाईवे 95 (NH-95)पर आज दर्दनाक हादसा हुआ. जिसमें 2 लोग जिंदा जल गए. यह हादसा तब हुआ जब ट्रक और ट्रॉले दोनों आमने सामने आ गए और दोनों ही अनियंत्रित हो गए. ट्रक और ट्रॉले की भिड़ंत के बाद आग लग गई. ड्राइवर खुद को बचा पाते इससे पहले ही आग बेकाबू हो गई. जिससे ट्रक और ट्राले दोनों के ड्राइवर जल गए… दोनों के ड्राइवरों की जिंदा जलने से मौत हो गई,
यह हादसा भिंड – ग्वालियर बरेठा टोल नाका के पास हुआ.. संपूर्ण घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र की है. मृतक ड्राइवर यूपी के फिरोजाबाद(Firozabad) के रहने वाले थे……
इस वक्त वैसे ही देश पर कोरोना वायरस महामारी का कहर बरप रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं…. मध्यप्रदेश (MadhyaPradesh)में कोरोनावायरस महामारी(CoronaVirus Pandemic) के दौरान सबसे ज्यादा सड़क हादसे हुए.




