सभी खबरें

Abu Dhabi टी10: फाफ डु प्लेसी बने बंगाल टाइगर्स के कप्तान

खेल डेस्क: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसी को अबुधाबी टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट में बंगाल टाइगर्स का कप्तान और बनाया गया है।
डु प्लेसी ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘यह रोमांचक प्रारूप है और लीग में दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ खेलने का मुझे इंतजार है ।’’

बांग्ला टाइगर्स के मालिक मोहम्मद यासीन चौधरी ने कहा, 'टीम में फाफ जैसा विश्व स्तरीय खिलाड़ी होना शानदार है। हम सभी ने विभिन्न प्रारूपों में दक्षिण अफ्रीका के लिए उनको अच्छा करते हुए देखा है। वह एक चैंपियन क्रिकेटर हैं। उनका टीम में होना एक बहुत उपलब्धि होगी । हम सभी जानते हैं कि उन्होंने मैदान पर और बाहर दोनों जगह क्या हासिल किया है। मैं बांग्ला टाइगर्स परिवार में फाफ का तहे दिल से स्वागत करता हूं।' बता दें कि डु प्लेसिस फिलहाल में कैरेबियन प्रीमियर लीग 2021 में सेंट लूसिया किंग्स का नेतृत्व कर रहे हैं। वह इसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (IPL 2021) के दूसरे चरण में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की ओर से खेलते दिखाई देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button