सभी खबरें

पंजाब में एक और इतिहास रचेगी AAP, करने जा रही ये काम, चर्चा ज़ोरों पर  

पंजाब : पंजाब के आम चुनाव में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर राज्य में उभरी। आप ने राज्य में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। 117 सीटों में से पंजाब के खाते में 92 सीटें आई। जो अपने आप में बहुत बड़ी बात थी। आप इस जीत के बाद अब राज्य में एक और इतिहास रच सकती है। 

दरअसल, 16 मार्च यानी कल भगवंत मान (Bhagwant Mann) पंजाब के नए सीएम के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। इसी बीच खबर है कि आप किसी महिला को स्पीकर बना सकती है। पंजाब एसेंबली को पहली बार महिला स्पीकर मिल सकती है। ऐसा हुआ तो पंजाब में ये आप को दूसरा बड़ा कदम होगा।बता दे कि पंजाब विधानसभा के इतिहास में अभी तक किसी भी महिला विधायक को स्पीकर बनने का मौका नहीं मिला है।

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब एसेंबली की महिला स्पीकर के तौर पर विधायक सरबजीत कौर बलजिंदर कौर का नाम आगे चल रहा है। इन दोनों में से एक का स्पीकर बनना तय माना जा रहा है। ऐसा होता है तो आप ये कदम भी ऐतिहासिक होगा।

गौरतलब है कि कल भगवंत मान ही बतौर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जबकि मंत्रिमंडल का गठन बाद में होगा। पार्टी सूत्रों का कहना है कि 
हर विधायक की जीत और अन्य मुद्दों को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार के नए मंत्रीमंडल का गठन किया जाएगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button