सभी खबरें

आम आदमी पार्टी की पत्रकार वार्ता नगर पालिका पर वित्तीय अनियमितताओं का लगाया आरोप

सिहोरा:- आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता की पत्रकार वार्ता में आम आदमी पार्टी के जबलपुर लोकसभा अध्यक्ष मनीष शर्मा ने नगरपालिका सिहोरा में प्रशासक कार्यकाल में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए पार्टी के तहसील संयोजक संतोष वर्मा के संयोजन में हुई पत्रकार वार्ता में पार्टी के सत्येंद्र तिवारी मुन्ना राय संजय पाठक सुरेश कोष्टा बृजेश चतुर्वेदी सुधीर करे अमरेश पटेल प्रवीण पटेल जमुना प्रजापति जानकी प्रजापति उपस्थित थे पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि नगर पालिका सिहोरा प्रशासन ने हर दर्जे की वित्तीय अनियमितताएं की हैं।

एफडीआर के समुचित रिकॉर्ड नहीं रखे गए प्रत्येक महीने प्राप्त ब्याज रोकड़ बही में दर्ज नहीं किए केंद्र सरकार का कोई भी अनुदान नहीं दर्शाया गया खर्चों का भौतिक परीक्षण नहीं किया गया संस्था द्वारा विद्युत सामग्री जल प्रदाय सामग्री स्टेशनरी सामग्री एवं विविध स्टोर हेतु रजिस्टर नहीं रखे गए बैलेंस शीट चालू वर्ष के फिगर लेकर तैयार की है उसमें प्रारंभिक शेष का उल्लेख नहीं प्रेस सामग्री के बिल में जीएसटी कर अलग से नहीं जोड़ा गया। मामले की शिकायत नगर पालिका प्रशासक एसडीएम आशीष पांडे जिला कलेक्टर एवं जबलपुर संभाग आयुक्त को भेजी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button