सभी खबरें

मामा बताएं आखिर कब तक महिलाएं रहेंगी असुरक्षित? भोपाल मेमोरियल अस्पताल में मरीज के साथ सफाईकर्मी ने किया दुष्कर्म, दूसरे दिन ही हुई मौत

मामा बताएं आखिर कब तक महिलाएं रहेंगी असुरक्षित? भोपाल मेमोरियल अस्पताल में मरीज के साथ सफाईकर्मी ने किया दुष्कर्म, दूसरे दिन ही हुई मौत

 भोपाल :– मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चाहे यह बड़े-बड़े दावे करते हो कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा का ख्याल सबसे पहले रखा जाता है पर हकीकत तो कुछ और है.”बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” “महिला सुरक्षा” की बातें सिर्फ नेताओं की जुमलेबाजी तक हैं. आए दिन मध्यप्रदेश में ऐसे कृत्य देखने को मिल रहे हैं जिससे रूह कांप जाती है.

 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल जहां खुद मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री रहते हैं वहां सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है. भोपाल मेमोरियल अस्पताल में कोरोना संक्रमित महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुराने भोपाल के काजी कैंप में रहने वाली महिला के साथ 6 अप्रैल को बीएमएचआरसी अस्पताल में सफाई कर्मी ने दुष्कर्म किया. इसकी जानकारी संक्रमित महिला ने नर्सेज को दी. इसके बाद पुलिस को बुलाया गया पुलिस ने मामले को दर्ज किया लेकिन फिर भी महिला के परिजनों को इस घटना के बारे में महीने भर तक नहीं बताया गया.

 दुष्कर्म के बाद महिला की स्थिति काफी नाजुक हो गए जिसके बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया और अगले ही दिन उसकी मौत हो गई.

 पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया बताते चलें कि इस आरोपी ने महिला से दुष्कर्म करने के पूर्व ही एक नर्सिंग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी.

 बताते चलें कि यह आरोपी चेकअप करने के बहाने आया और महिला को वॉशरूम में ले गया और फिर उसके साथ गंदी हरकतें की . महिला ने जब विरोध किया तो वह उसके बेड पर वापस आ जाने के बाद भी उसके साथ इसी तरह की हरकतें करने लगा. मरीज ने ये बात कृष्णाबाई को बताई और फिर नर्सिंग स्टाफ सिस्टर जिंसी को इसकी जानकारी दी. इसी बीच आरोपी वहां से भाग गया इसके 2 दिन पूर्व ही उसने एक और संक्रमित नर्सिंग की छात्रा से इस तरह की हरकत करने की कोशिश की थी.

 इस पूरे मामले को अस्पताल प्रबंधन ने छुपाया इसके साथ ही पुलिस को भी इस बात की पूरी जानकारी थी लेकिन पुलिस द्वारा भी परिजनों से यह सारी बात छुपाई गई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button