सभी खबरें

इंदौर में 17 साल छोटे प्रेमी ने की ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या

इंदौर में 17 साल छोटे प्रेमी ने की ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या

इंदौर/मनीष आमले – लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित सैटेलाइट ग्रीन टाउनशिप के पास मंगलवार रात करीब 8.30 बजे ब्यूटी पार्लर संचालिका का उसके प्रेमी ने दरांते से गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपित को शक था कि महिला के किसी और से संबंध हैं। टीआइ इंद्रमणि पटेल ने बताया कि सैटेलाइट ग्रीन टाउनशिप में रहने वाली 45 वर्षीय उषा राठौर के 28 वर्षीय रोहित से संबंध थे। महिला के कारण रोहित चार साल से अपने परिवार से अलग रह रहा था। महिला का 10 साल पहले पति से तलाक हो गया था। महिला के दो बेटे (28 वर्षीय राहुल और 20 वर्षीय रोहन) हैं।

बड़े बेटे की शादी के बाद से महिला घर के पास ब्यूटी पार्लर संचालित करने लगी। इसी दौरान आरोपित रोहित से उसका परिचय हुआ। दोनों में बातचीत होने लगी, फिर प्रेम हो गया। चार साल से दोनों के संबंध थे। कुछ दिन से रोहित परेशान था। उसे शक था कि उषा उसे धोखा दे रही है। मंगलवार शाम रोहित शराब पीकर आया और ब्यूटी पार्लर में घुसकर उसका गला रेत दिया। महिला की चीख सुन मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस दौरान किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। 20 मिनट में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित की मां से ज्यादा उम्र

टीआइ के मुताबिक आरोपित दरांता लिए था, इसलिए लोगों ने डर के कारण उसे पकड़ने की कोशिश नहीं की।

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपित की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर उसका भाई थाने पहुंचा। उसने बताया कि आरोपित की प्रेमिका की उम्र उसकी मां से भी ज्यादा थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button