जबलपुर : विवाहिता ने ज़हर खाकर की आत्महत्या, 8 साल के बेटे को नहीं पता माँ के साथ क्या हुआ है!

जबलपुर
जबलपुर जिले के अधारताल थाना अंतर्गत आने वाले शिव मंदिर के पीछे कटरा मोहल्ला में रहने वाली रेखा प्यासी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या किन कारणों से की गई है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। बता दें मृतक अपने ससुराल में रह रही थी।
आधारताल में रहने वाली रेखा प्यासी उम्र 30 वर्ष ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। न्यू कंचनपुर निवासी रेखा का ससुराल यहाँ है। वह अपने ससुराल में ही रह रही थी। परिवारवालों का कहना है कि अभी तक उन्हें इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है कि युवती ने यह कदम क्यों उठाया। युवती ने कल दोपहर तकरीबन 12 बजे ज़हर खाया था जिसके बाद उसे अस्पताल भी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें रेखा का एकल आठ साल का बेटा भी है। जो अभी तक यह नहीं समझ पा रहा है कि उसके माँ को क्या हुआ है। जहर का खुलासा मृतक का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद हुआ।
घर में माता-पिता अकेले
रेखा अपने माँ-बाप की लाड़ली बेटी थी। पिता वीरेंदर बाजपाई और उनकी पत्नी के आँखों से आंसू नहीं रुक रहे हैं। 65 वर्षीय पिता और रेखा की माँ न्यू कंचनपुर में अपने घर पर अकेले ही रह रहे हैं। रेखा का एक भाई दिल्ली में है जो लॉकडाउन के वजह से वहीं फंसा हुआ है।
आखिर क्यों एक अच्छी-खासी जिंदगी छोड़कर कोई आत्महत्या कर लेता है? अब उसके आठ वर्ष के बेटे कला कौन ख्याल रखेगा? और ऐसी क्या वजह थी जिसने रेखा को मरने पर मजबूर कर दिया? इन सभी बातों का खुलासा तो जांच के बाद ही हो पायेगा।
जबलपुर से पिन्टू शुक्ला की रिपोर्ट



.jpeg)
