सभी खबरें

Bhopal : पिता कि गोद में खेलता मासूम गिरा बालकनी से नीचे, हुई मौत

PC : internet

भोपाल के कन्टेनमेंट जोन में शामिल एरिया बाग फरहत अफजा से एक दिल दहलाने वाली खबर आ रही है। यहाँ एक पिता अपने मासूम से नन्हें बच्चे को बालकनी में खिला रहा था तब ही वह उसके हाथ से छुट गया और नीचे जा गिरा। नीचे गिरने के बाद बच्चे कि मौत हो गई।

कैसे गिरा बच्चा

दरअसल पिता खलील एक सब्जी व्यापारी है और हर दिन सुबह अपने काम पर निकल जाता है। हर दिन कि तरह आज भी वह अपने काम पर निकल रहा था उससे पहले वह अपने बेटे को अपनी गोद में लेकर खिला रहा था। बच्चे को खिलाते-खिलाते वह बालकनी में चला गया जहां बच्चे ने पैर से दबाब देते हुए पिता को हल्का धक्का लगाया और खलील कि पकड़ थोड़ी ढीली पड़ गई। जिसके बाद यह मासूम जो अभी पिता कि गोदी में अटखेलियाँ कर रहा था वह 12 फीट नीचे जाकर गिरा। जब तक खलील पहुंचा बच्चे का शरीर खून से लथपथ हो गया था।लथपथ बेटे को एक कपड़े में लपेटा और हमीदिया अस्पताल पहुंचे। कुछ घंटे चले इलाज के बाद मासूम ने दम तोड़ दिया। खलील अपने बच्चे को याद करके बार-बार बिलख पड़ते हैं। उसकी तस्वीर को चूमते हुए कहते हैं कि न जाने क्यों मैं तुम्हें लेकर बालकनी में गया था। मेरा तो सब कुछ खत्म हो गया। ऐशबाग पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।   

एसआई नीलेश पटले ने बताया कि करीब दो साल पहले खलील का निकाह हुआ था। खलील ने पुलिस को बताया कि हादसे के समय उन्होंने बच्चे को एक हाथ से पकड़ा था। लेकिन बच्चा इतना तेजी से मचला कि उनकी पकड़ ढीली हो गई और वह नीचे जा गिरा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button