सभी खबरें

दिल दहला देने वाली घटना आई सामने, जब होटल में एक ही परिवार के मिले चार शव 

इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक होटल से चार शव निकलने से हड़कंप मच गया। यह चार शव एक ही परिवार के लोगो के हैं , जिसके बाद वहां के आस – पास के इलाकों में दहसत का माहौल बन गया हैं। बताया जा रहा है कि मृतक आईटी इंजीनियर, उसकी पत्नी और दो जुड़वा बच्चों की लाश मिली है। हालांकि इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फ़िलहाल पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई हैं।  

दरसअल यह घटना इंदौर शहर की हैं। जहां , इंदौर के अपोलो डीबी सिटी में आईटी इंजीनियरिंग अभिषेक, पत्नी प्रीति और उसके दो जुड़वा बच्चे रहते थे। वहीं ,उन्ही लोगों की गुरुवार को क्रिसेंट रिसोर्ट के कमरे में शव मिले। मिली जानकारी के मुताबिक अभिषेक ने एक दिन पहले इस होटल में कमरा बुक किया था। जिसमें वह अपने परिवार के साथ रुका हुआ था। लेकिन गुरुवार को शाम तक उस परिवार का कोई भी सदस्य बाहर नहीं आया तब होटल प्रबंधन ने मास्टर चाबी से कमरे को खोल कर देखा तो उन सह परिवार की मृत्यु हो चुकी थीं।     

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button