ये "कमलनाथ" नहीं "कमरनाथ" हैं! जैकलीन के साथ दिखाई कमलनाथ की फोटो, इस भाजपा सांसद ने बताई ये बात

ये “कमलनाथ” नहीं “कमरनाथ” हैं! जैकलीन के साथ दिखाई कमलनाथ की फोटो, इस भाजपा सांसद ने बताई ये बात
इंदौर / गरिमा श्रीवास्तव:-भाजपा सांसद शंकर लालवानी ने कांग्रेस के पीसीसी चीफ पर निशाना साधा है. इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि कल जनसंपर्क के दौरान सांवेर में एक बहन मिली थी. जो अपने हाथ में एक तस्वीर लिए हुई थी. तस्वीर दिखाते हुए उसने कहा कि या हमारे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ नहीं कमरनाथ है.
बता दें कि आइफा अवॉर्ड के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भोपाल के मिंटो हॉल में अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस और सलमान खान आए थे. उस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ थे. कमलनाथ ने अभिनेत्री के कमर में हाथ डाल कर तस्वीर खिंचाई थी जिसे दिखाते हुए लड़की ने कहा कि यह देख लो हमारे मुख्यमंत्री का हाथ किधर है…
शंकर लालवानी ने कहा कि कमलनाथ को कमरनाथ हम नहीं कह रहे हैं बल्कि वह जनता कह रही है जो वोट देगी..
जनता भी अब पूरी तरह से जागरूक हो गई है उन्हें भी समझ आ गया है कि मध्य प्रदेश किसके हाथों में सुरक्षित है..
इसके साथ ही शंकर लालवानी ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की भाषा जनता को भी पसंद नहीं है.. लोगों का कहना है कि कमलनाथ वल्लभ भवन में बैठकर दलाली करते थे.. गरीबों के हितों की सारी सेवाएं बंद कर दी थी..
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार आते ही यह सारी सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं..
10 तारीख को भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से मध्य प्रदेश की जनता का दिल जीत कर अपना जीत दर्ज कराएगी..



.jpeg)
