मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी के सर्वे में ढाई दर्जन विधायकों को डेंजर जोन में बताया गया है। मतलब कांग्रेस के करीब 28 विधायकों की अपने विधानसभा क्षेत्र में लोकप्रियता कम आंकी गई हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस की सर्वे रिपोर्ट में कई पूर्व मंत्रियों की रिपोर्ट भी ठीक नहीं आई है।
वहीं, कांग्रेस पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव में विधायकों को पार्टी को जिताने का काम दिया है। पार्टी ने कहा है कि इस चुनाव में विधायकों को बेहतर नतीजे लाकर अपनी लोकप्रियता साबित करनी होगी।
इतना ही नहीं पार्टी का कहना है कि स्थानीय स्तर पर चुनाव में कांग्रेस विधायक को अपने क्षेत्र में बेहतर नतीजे देने होंगे और यही उसका अगले साल टिकट फाइनल होने का आधार होगा।
ऐसे में अब कांग्रेस के विधायकों को अपनी काबिलियत साबित करने के लिए निकाय चुनाव में सकारात्मक नतीजे देने होंगे।






