
एक बार फिर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए देश में बढ़ रही महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी को सरकार की नाकामी बताया। राहुल गांधी ने मोदी सरकार को अंधविश्वासी बातें करने वाली सरकार बताया और काला जादू जैसे हरकते करने जैसी बात पर सरकार पर भड़के।
राहुल ने ट्वीट कर लिखा-
राहुल गांधी ने लिखा है की सरकार को देश में बढ़ती हुई बेरोजगारी और महंगाई नहीं दिखती। आज देश में हर वर्ग के लोग मोदी सरकार से परेशान है क्योंकि बढ़ती हुई महंगाई से घर का खर्च चलाना बहुत मुश्किल हो रहा है। देश में बढ़ती बेरोजगारी, देश के युवाओं को अपराध की तरफ़ धकेल रही है।
सरकार को जवाब देना होगा
राहुल गांधी ट्वीट करते हुए कहते हैं कि सरकार को जनता के सभी मुद्दों पर जवाब देना होगा। देश को मोदी सरकार नहीं बहला सकती। देश का युवा जाग गया है, जनता के हर मुद्दों का जवाब मोदी सरकार को देना होगा।