ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस का कांग्रेस की नारी सम्मान योजना पर कटाक्ष, बोली- 1500 रुपए के फॉर्म अब डस्टबिन में पड़े हैं

बुरहानपुर। केंद्र सरकार का 9 साल का कार्यकाल पूरा होने पर शनिवार से जिले में हितग्राही सम्मेलन हो रहे हैं। वही, प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा-कांग्रेस एक दूसरे पर जमकर वार पलटवार करते नजर आ रहे है। इसके तहत बुरहानपुर में स्थानीय राजघाट रोड स्थित अग्रसेन भवन में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की अध्यक्षता में हितग्राही सम्मेलन हुआ, जिसमें पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने कांग्रेस की नारी सम्मान योजना को लेकर कहा कि कमलनाथ जी आपको 1500 क्या देंगे, वह पहले ही किसानों के साथ धोखा, नौजवानों के साथ धोखा कर चुके हैं। अभी आपने देखा कि 1500 के फार्म भरवाए, उसमें कचौरी समोसे की पुड़ियां बांध बांधकर बेच रहे हैं। कई जगह तो फॉर्म डस्टबिन में पड़े हैं।

पूर्व मंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि- बहनों आपका आधार कार्ड, आपकी समग्र आईडी ऐसे अशासकीय लोगों को देना मत। कल को उसका दुरुउपयोग होगा। कल को आपके साथ साइबर क्राइम होंगे, कल को आपके साथ बड़े धोखे होंगे। आपके आधार कार्ड, आपका समग्र आईडी, वोटर आईडी आपकी सुरक्षा के लिए सुविधा के लिए और शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए है उनको अशासकीय लोगों, गैर जिम्मेदार लोगों को सौंपना नहीं है। इस दौरान सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा दीपावली तक आपके घर में पानी आएगा। नल खोलो और पानी आएगा। दरअसल, शहर में जलावर्धन योजना का काम चल रहा है। इसके तहत हर घर तक जल पहुंचेगा। सांसद ने यहां इसकी जानकारी दी।

इसके जवाब में शहर के कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रिंकू टांक ने पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस पर पलटवार करते हुए कहा- यह बीजेपी के ख्याली पुलाव हैं। नारी सम्मान योजना ने लाडली बहना योजना को फेल कर दिया है। जनता को उसे कई तकलीफें हो रही हैं। उसमें कई नियम, शर्तें जोड़ दी गई हैं। हमारे एक महीने में प्रदेश में 60 लाख फॉर्म भरे जा चुके हैं। बुरहानपुर में 15 हजार से ज्यादा फॉर्म भर गए हैं। 20 दिन में 50 हजार फार्म पूरे करके हम जमा करा देंगे। उन्होंने कहा- कमलनाथ जी की बात पर जनता को विश्वास है। कमलनाथ जी जो बोलते हैं, वह करते हैं, इनकी बातें जनता केवल झूठ ही समझती है। 15 महीने की सरकार ने अपना हर वादा पूरा किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button