सभी खबरें

चुनाव को लेकर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान

पांच राज्यों नें होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान हो सकता है. आज दोपहर को 12 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी है. इस दौरान होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है. इसी बीच AICC कार्याल में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक चल रही है. बैठक में पांच राज्यों के चुनाव को लेकर कांग्रेस रणनीति बनाएगी. साथ ही प्रत्याशियों के नामों पर मंथन होगा. इधर, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे. जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में एमपी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है.

AICC कार्यालय में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल होने पहुंचे दिग्विजय सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव पर कहा कि “हम 101% मध्य प्रदेश का चुनाव जीतेंगे.” लद्दाख परिषद चुनाव में मिली जीत को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की कन्याकुमारी से लद्दाख तक हवा है.

दरअसल, विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस मध्य प्रदेश में अभी तक अपने प्रत्याशियों की एक भी लिस्ट जारी नहीं कर पाई है. कांग्रेस की प्रत्याशियों के नामों को लेकर कई बैठकें हुईं, लेकिन बैठके बेनतीजा रहीं. हालांकि बीते शनिवार को हुई बैठक के बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ ने 6-7 दिन बाद उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने की बात कही थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button