ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

चुनाव के बीच बीजेपी कार्यकर्ता नाराज: CM, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री को खून से अंगूठा लगाकर भेजा पत्र

इंदौर। मध्यप्रदेश में 3 महीने बाद ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर बीजेपी ताबड़तोड़ तयारी कर रही हैं। लेकिन दूसरी और बीजेपी कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। जी हाँ इंदौर जिले की इंदौर-5 विधानसभा सीट पर ऐसा ही कुछ देखने को मिला, जहां नाराज कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री को खून से अंगूठा लगाकर पत्र लिखा है। विधानसभा के जनप्रतिनिधियों पर कार्यकर्ताओं को साथ लेकर नहीं चलने का आरोप लगाया हैं। इस मामले में संज्ञान नहीं लेने पर इस्तीफा देने की बात कही है।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पत्र लिखा है कि पुराने कार्यकर्ता की पूछ परख नहीं हो रही है. जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल डाउन हो रहा है. बीजेपी की तरफ से गुटबाजी में बटे हुए कार्यकर्ता को कार्यक्रम की मौखिक जानकारी नहीं दी जाती है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बूथ कार्यकर्ता बैठक हुई. जिसमें क्षेत्र क्रमांक 5 सरदार वल्लभभाई पटेल मंडल में बैठक आयोजित नहीं की गई. बैठक में मंडल के सदस्य को भी आमंत्रित नहीं किया गया.
इंदौर विधानसभा क्षेत्र-5 में 2018 के चुनाव में भी 10 हजार मतों से बीजेपी जीती थी. 2023 के चुनाव में कार्यकर्ता के नाराज होने से विधानसभा सीट पर बड़ा असर पड़ेगा. अगर पत्र को लेकर कोई संज्ञान नहीं लिया, तो सरदार वल्लभ भाई पटेल के उपाध्यक्ष ने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button