गड्‌ढों में गायब हुई सड़के, आए दिन हो रही है सड़क हादसे,

1 हजार किलोमीटर तक उखड़ी सड़क

राजधानी भोपाल की सड़कों के गड्‌ढों का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो चुका है। शहर के कई इलाकों में सड़के उखड़ चुकी हैं। इस कारण आए दिन सड़क हादसों का खबर सामने आ रही है। लोग गभींर रूप से घायल हो रहे हैं।

बारिश ने खोली नगर निगम की पोल

सड़क के गड्‌ढों की शिकायत करने पर नगर निगम हर बार सड़को पर मिट्टी भर कर कामचोरी दिखाती है। वहीं तेज़ बारिश हर बार नगर निगम की पोल खोल देती है। बता दें निवासियों के कई बार शिकायत करने के बाद भी इस मामले में कोई कदम उठाया नहीं जा रहा है।

विपक्ष धरना देने के लिए तैयार

 गड्‌ढों में गायब हो चुकी सड़कों को लेकर विपक्ष ‘शहर सरकार’ को घेरने के मूड में आ गया है। चेतावनी दी गई है कि सड़कें जल्द नहीं सुधारी तो विपक्ष सड़कों पर ही उतर जाएगी।

13 किलोमीटर की सड़क पूरी तरह से उखड़ी

जून से जुलाई के बीच रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। इससे निगम को रेस्टोरेशन का समय मिल गया। गड्‌ढों में गिट्‌टी-मिट्‌टी भरकर राहत दी गई, लेकिन पिछले तीन-चार दिन से शहर में तेज बारिश हो रही है। इस कारण सड़कें बुरी तरह से उखड़ गई। जिम्मेदारों ने जब जर्जर सड़कों का पता लगाया कि करीब 1 हजार किलोमीटर सड़कें उखड़ी पाई गई। कोलार रोड के गोल जोड़ से चिचली बैरागढ़ के बीच 13 किमी का सड़क पूरी तरह से उखड़ गई हैं। चूना भट्‌टी, मंदाकिनी चौराहा, ललितानगर, नयापुरा, डी-मार्ट के सामने हालत सबसे ज्यादा खराब है। हमीदिया रोड पर भारत टॉकीज, अल्पना तिराहा, सब्जी मंडी, छोला एरिये में भी ऐसे ही हाल है। यहां गाड़ी तो दूर पैदल चलना तक मुश्किल हो रहा है।
यहां भी ऐसे हाल

अफसरों ने कहा बारिश थमने के बाद होगी मरम्मत

पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर संजय मस्के ने बताया, पीडब्ल्यूडी की अधिकांश सड़कों की हालत ठीक है। कोलार और हमीदिया रोड की हालत खराब है। नगर निगम ने यहां पर पानी और सीवेज लाइन बिछाई गई है। इसके रेस्टोरेशन में लापरवाही बरती गई। बारिश थमने के बाद सड़कें ठीक कराएंगे।

विपक्ष ने विशेष मीटिंग बुलाने की मांग उठाई

बारिश के कारण जर्जर हुई सड़कों को लेकर विपक्ष को ‘शहर सरकार’ को घेरने का मुद्दा मिल गया है। नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी समेत कांग्रेसी पार्षदों ने निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी से मांग की है कि वे विशेष मीटिंग बुलाएं। जिसमें सड़कों पर लेकर चर्चा हो। नेता प्रतिपक्ष जकी ने बताया, राजधानी के हर इलाके की सड़क खस्ताहाल है। इस कारण हर वर्ग परेशान हो हरा है। इन्हें तुरंत सुधारा जाना चाहिए। वरना सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
Exit mobile version