ग्लोबल गूंजताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

कमलनाथ की घोषणाओं पर BJP ने किया पलटवार: मंत्री सारंग ने कही ये बात…

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसानों को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की है। जिसे लेकर बीजेपी सरकार के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने पलटवार करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार करने की सोच कमलनाथ और कांग्रेस की है। पिछले चुनाव के पहले किए गए वादों को कमलनाथ दोहरा रहे हैं। कमलनाथ ने पुरानी स्क्रिप्ट ही पढ़ ली। कमलनाथ के भाजपा सरकार के विकास कार्यों के एडवांस भुगतान को लेकर दिए बयान पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार करने की सोच कमलनाथ और कांग्रेस की है. कमलनाथ भूल गये कि इस देश में पहली बार उनके मुख्यमंत्री रहते हुए कार्यालय पर आयकर का छापा पड़ा था. कमलनाथ से जुड़े लोगों पर आयकर विभाग ने दबिश दी थी. यह प्रदेश के इतिहास में कभी नहीं हुआ. कमलनाथ ने जितनी भ्रष्ट सरकार चलाई, उतनी पहले कभी नहीं हुई. भाजपा सरकार ना भ्रष्टाचार करती है और ना ही भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देती है।

15 महीने की सरकार में क्यों नहीं हुई कर्जमाफी ?
कमलनाथ किसान कर्जमाफी के वादे पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग ने कहा कि पिछले चुनाव के पहले किये गये वादों को दोहरा रहे हैं। कमलनाथ ने पुरानी स्क्रिप्ट ही पढ़ ली। कमलनाथ ने 15 महीने की सरकार में किसी भी किसान की कर्जमाफी, बिजली बिल माफी नहीं किया. चुनाव के पहले झुठे वादे कर गुमराह करने की राजनीति नहीं चलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button