ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़राज्यों से

उज्जैन महाकाल गर्भगृह में नो एंट्री वाले कांग्रेस के बयान पर BJP का पलटवार

भोपाल। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा विश्वप्रसिद्ध उज्जैन बाबा महाकाल मंदिर के गर्भगृह में नो एंट्री पर सरकार पर उठाए सवाल पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा कहा है कि- दिग्विजय सिंह आप झूठ ना फैलाएं।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर लिखा है कि- सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बनी आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया और जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया समिति ने उज्जैन महाकाल मंदिर में शिवलिंग के क्षरण को लेकर चिंता जताई थी।उसके बाद सुप्रीम कोर्ट के निर्देश इसको लेकर सामने आये थे। जिसको लेकर उज्जैन मंदिर प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। बेहतर हो आप झूठ फैलाने के पहले आप कमलनाथ सरकार के दौरान उज्जैन के प्रभारी मंत्री रहे सज्जन वर्मा के उस समय के व उसके बाद के गर्भगृह में दर्शन को लेकर दिये गये बयान एक बार सुन ले। फिर आप झूठे वादे करें व जनता को गुमराह करने का काम करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button