1 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

कमलनाथ जी का पहले दिन से ही एजेंडा है माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करना – पीसी शर्मा 

कमलनाथ जी का पहले दिन से ही एजेंडा है माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करना - पीसी शर्मा 

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – राजधानी भोपाल में आज जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ को बधाई दी। उन्होंने कहा की देशभर में सीएम कमलनाथ ने मध्य प्रदेश सुशासन में नंबर वन बनाया हैं। जिसमें राजस्थान और छत्तीसगढ़ को दूसरा और तीसरा स्थान मिला है, तीनों राज्यों में कांग्रेस का शासन है और कांग्रेस राज्य में ही सुशासन होता हैं। 

इसके अलावा जब मंत्री पीसी शर्मा से ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह के राज्यसभा भेजे जाने को लेकर सवाल किया गया, तो इस पर मंत्री शर्मा ने कहा कि यह बड़ा मामला हैं। इस पर फैसला मुख्यमंत्री कमलनाथ और राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी लेंगी। प्रदेश में कई वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास पहले से दो राज्यसभा सीट थी, दो इस बार रहेंगी और तीसरी सीट के लिए भी हम कोशिश करेंगे।

वहीं, माफिया के खिलाफ हो रहीं ताबड़तोड़ कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी का पहले दिन से एक ही एजेंडा है की माफिया के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करेंगे। उन्होंने आगे कहा की पूरे प्रदेश में माफिया पर कार्रवाई हो रही हैं। जो कांग्रेस से जुड़े थे उन पर भी कार्रवाई की हैं। हमारी सरकार ने जिस तरह इंदौर में जीतू सोनी के खिलाफ कार्रवाई करी, ये उदाहरण है माफिया पर कार्यवाही का। 

यहां जानें मंत्री पीसी शर्मा की पत्रकारवार्ता की कुछ और खास बातें 

  • पॉलिटिकल लीडरों के ना चाहने के बाद भी मध्य प्रदेश सरकार ने माफिया के खिलाफ कार्रवाई की हैं। 
  • शहरों के बाद अब ग्रामीण अंचल में भी संजीवनी क्लीनिक खोली जाएगी।
  • कमलनाथ सरकार योजना कर रही है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर हो।
  • गांव के लोगों को अब इलाज के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा गांव में ही मिलेगा इलाज बेहतर इलाज।
  • जय किसान कर्ज माफी योजना के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी गई हैं। 
  • गाडरवारा में वित्त मंत्री तरुण भनोट ने किसान कर्ज माफी के चरण की शुरुआत की है।
  • दूसरे चरण में किसानों को  30 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।
  • अब तक 20 लाख किसानो का 7 हजार करोड़ कर्ज माफ हुआ हैं।
  • कल कांग्रेस का स्थापना दिवस हैं। 
  • इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 
  • देश और प्रदेश के जो भी अध्यक्ष रहे है उनके कार्यकाल और उनके कार्य की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।