3 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

CAA Live: आज लेफ्ट पार्टियां करेगी देशभर में विरोध प्रदर्शऩ, किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कई जगहों पर धारा 144 लागू

CAA Live: आज लेफ्ट पार्टियां करेगी देशभर में विरोध, किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कई जगहों पर धारा 144 लागू 

नई दिल्ली/मुंबई/यूपी/ खाईद जौहर – नागरिकता संशोधन कानून का विरोध थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। यहां हर तरफ हर जगह इसका विरोध हो रहा हैं। इसी बीच आज लेफ्ट पार्टियों ने पूरे देश में विरोध प्रदर्शऩ का एलान किया हैं। इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने भी अपनी कमर कस ली हैं। देशभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

बता दे कि मुंबई में भी आज क्रांति मैदान में बड़ा विरोध प्रदर्शन होने वाला हैं। 

वहीं, उत्तर प्रदेश में समाजावादी पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई हैं। इसके अलावा राजधानी दिल्ली में भी कई इलाकों में 144 लगा दी गई हैं। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।