31 अक्टूबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

IND vs WI : पहला T20 आज, यहां जानें दोनों टीमों का Playing XI 

IND vs WI : पहला T20 आज, यहां जानें दोनों टीमों का Playing XI 

हैदराबाद / खाईद जौहर – भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 टी-20 की सीरीज का पहला मैच आज हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच शाम सात बजे शुरू होगा। बता दे कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 टी-20 सीरीज के अलावा 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।  

टीम इंडिया और वेस्ट इंडीज के बीच खेली जाने वाली यह सीरीज काफ़ी अहम होने वाली हैं। 

दरअसल, अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए खिलाड़ियों को आजमाना जारी रखेगी। टी-20 विश्व कप की तैयारियों में जुटी भारतीय टीम में कई खिलाड़ियों का स्थान अभी पक्का नहीं है और वे वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने प्रदर्शन से टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का प्रयास करेंगे। इन खिलाड़ियों में सबसे पहला नाम ऋषभ पंत का होगा। इसके बाद टीम की निगाहें केएल राहुल पर भी रहेगी। इन दोनों के पास टी-20 विश्व कप में अपनी जगह पक्का करने का यह बेहतरीन मौका हैं। 

यहां जानें दोनों टीमों का  Playing XI 

भारत:
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, संजू सैमसन, ऋषभ पंत, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी.

वेस्टइंडीज 
कीरोन पोलार्ड (कप्तान), फेबियन एलेन, दिनेश रामदीन, शेल्डन कॉटरेल, इविन लुईस, शेरफेन रुदरफोर्ड, शिमरन हेटमेयर, खेरी पियरे, लेंडल सिमंस, जेसन होल्डर, हेडन वॉल्श जूनियर, कीमो पॉल, निकोलस पूरन और केसरिक विलियम्स।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।