Chandrayaan-3 मॉडल लॉन्च: बच्चे देख सकेंगे लाइव

भोपाल। चंद्रमा के लिए भारत के तीसरे मिशन चंद्रयान-3 का शुक्रवार दोपहर 2:35:17 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपण किया। इसके लिए गुरुवार दोपहर 1:05 बजे से 25.30 घंटे का काउंटडाउन शुरू हुआ। ठीक उसी वक्त भोपाल में ही चंद्रयान-3 का माडल भी लांच भी की गई। इसकी लांचिंग शहर के आंचलिक विज्ञान केंद्र में हुई। ऐसा करने से विद्यार्थी चंद्रयान-3 के अहम पहलुओं को बारीकी से समझ पाए। आंचलिक विज्ञान केंद्र के प्रकल्प समन्यक साकते सिंह कौरव ने जानकारी देते हुए बताया कि, विद्यार्थियों को चंद्रयान-3 का माडल दिखाने के साथ-साथ श्रीहरीकोटा से लांचिंग का लाइव प्रसारण भी होगा। उन्होंने बताया ऐसा करने के बीच का मकसद, इसरो और अंतरिक्ष से संबंधित सभी जानकारियों को विद्यार्थियों में पहुंचाना है।
भोपाल में चंद्रयान-3 देखेंगे लाइव
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज चंद्रयान-3 का मॉडल लांच किया जाएगा। इसके साथ ही बच्चें चंद्रयान-3 लाइव देख सकेंगे। भोपाल के आंचलिक विज्ञान केंद्र में चंद्रयान-3 मिशन का माडल को लांच का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। इसका प्रसारण करीब दोपहर ढाई बजे किया जाएगा।
.jpg)



