सीधी पेशाब कांड में अभिनेता प्रकाश राज ने कार्टून कैरेक्टर के साथ RSS को लेकर किया पोस्ट

भोपाल। सीधी कांड को लेकर लोक गायक के बाद अब अभिनेता प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है। जिसमें कार्टून कैरेक्टर को आरएसएस की वेशभूषा और तिलक लगा कर अभद्रतापूर्ण ढंग से दिखाया गया। जिसे लेकर बीजेपी विधि प्रकोष्ठ ने शिकायत दर्ज कराई है।
विधि प्रकोष्ठ विभाग ने भाजपा, संघ और भारतीय संस्कृति की छवि खराब करने को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करवाकर FIR करने की मांग की है। बता दें कि इससे पहले सीधी मामले में RSS गणवेश में पोस्ट करने को लेकर नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज हुई है। नेहा ने ट्वीट (Tweet) और स्टोरी (Story) अपलोड किया था। जिसमें सीधी घटना का आरोपी ट्वीट में आरएसएस का गणवेश पहने नजर आ रहा है। इंस्टाग्राम पर इस तरह की स्टोरी डालने को लेकर हबीबगंज थाने में शिकायत की गई थी। पुलिस ने नेहा राठौर पर धारा 153-A के तहत मामला दर्ज किया है।




