दिल्ली में हुई MP कांग्रेस नेताओं की बैठक: चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति

भोपाल। चुनाव को नजदीक आता देख सभी राजनैतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। जिसके चलते दिल्ली में मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेताओं की राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ बैठक अब 29 मई को होगी। जिसमें मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा होगी। बता दें कि यह बैठक अब तक दो बार टल चुकी हैं। इस बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, पीसीसी चीफ कमलनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, अजय सिंह, अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया, विवेक तन्खा शामिल होंगे। वहीं इस बैठक के कारण कमलनाथ ने भोपाल में 29 मई को होने वाली जिला प्रभारियों की बैठक रद्द कर दी है।
बता दें कि यह बैठक पहले 24 मई को होने वाली थी, बाद में इसे 26 मई किया गया। 26 मई को होने वाली बैठक में प्रदेश के तमाम दिग्गज नेता दिल्ली पहुंच चुके थे, लेकिन कर्नाटक मंत्रिमंडल विस्तार होने की वजह से स्थगित कर दिया था। वहीं बैठक की तारीख बढ़ने को लेकर भाजपा भी लगातार निशाना साधने में लगी हुई हैं।



