ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

विधानसभा चुनाव से पहले दामोदर यादव को बनाया गया ओबीसी कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष

भोपाल। विधानसभा चुनाव के चलते राजनैतिक पार्टयों में उथल पुथल मचने लगी है। सभी दल राजनीति के मैदान में अपना विगुल बजा चुके हैं। विपक्षी दल ने इस बार चुनावी मैदान पर फतह करने के लिए कई सारी योजनाएं बना ली हैं। साथ ही पार्टी अपने दल में कई नेताओं की नै जिम्मेदारियों भी सौंप रही हैं। इसी कड़ी में चुनाव की दस्तक से पहले कांग्रेस पार्टी ने दामोदर यादव को पिछड़ा वर्ग का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। जिसके चलते राजनीति के गलियारे में हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है।

आपको बता दें कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव ने सोनिया गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सिफारिश पर यह नियुक्ति की है। चुनावी माहौल में यह नियुक्ति बड़ी अहम मानी जा रही हैं। पर इसके सियासी घमासान क्या होंगे? यह तो चुनाव में ही पता चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button