4 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

MP: सरकार ने 18 साल में जनता को दिए 5 B, बुराई, बेईमानी, बदमाशी, बेरोजगारी और बर्बादी- कमलनाथ

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टी के कार्यकर्त्ता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप की झड़ी लगाने में लगे हुए हैं। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि प्रदेश की बीजेपी सरकार ने 18 साल में जनता को 5 B दिये हैं – बुराई, बेईमानी, बदमाशी, बेरोज़गारी और बर्बादी। जनता इस कुशासन से त्रस्त है। अब कांग्रेस लेकर आएगी ख़ुशहाली। जय मध्य प्रदेश।

वहीं दूसरी और कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बेंगलुरु पहुंचे प्रदेश के मुखिया शिवराज शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर निशाना साधाते हुए कहा कि कांग्रेस की पहचान है 3C..जिसका अर्थ है करप्शन, क्राइम और कमीशन। वहीं उन्होंने कहा था कि बीजेपी की पहचान कनेक्टिविटी, रोड कनेक्टिविटी, एयर कनेक्टिविटी, स्वच्छता, डेवलपमेंट, विकास है।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।