कमलनाथ का CM शिवराज से सवाल, कहा- आखिरी पांच महीने में ही क्यों याद आ रही सारी घोषणाएं?

भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच लगातार सवालों का सिलसिला जारी है। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और CM शिवराज सिंह चौहान के बीच सवालों को सियासत भी जारी है। सीएम शिवराज से पूर्व सीएम कमलनाथ ने आज फिर सवाल किया है। बोले- आपको सारी घोषणाएं आखिरी पांच महीने में क्यों याद आ रही है,18 साल से सरकार क्या कर रही थी? कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह जी विभिन्न घोषणाएं कर रहे हैं और मेरा प्रश्न है- आपने जो पिछले 18 साल में नहीं किया आप पाँच महीने में क्यों करना चाहते हैं। आपको लाड़ली बहन पिछले 18 साल में याद क्यों नहीं आयी। चुनाव के समय आपको सारी योजनाएं याद आती है। लाड़ली बहन भी याद आती है। जो भी घोषणाएं शासकीय कर्मचारियों के प्रति कर रहे है, ये सब 18 साल में नहीं किया, अब याद आयी है। अब शिवराज जी को सारी गलतियां याद आ रही है की ये सब तो मुझे पहले करना चाहिए था, और ये उन्होंने खुद स्वीकार किया है।
उत्तर प्रदेश और देश किस दिशा में जा रहा
कमलनाथ ने अतीक अहमद की हत्या की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। कहा कि पूरे मामले पर सुप्रीम कोर्ट पर संज्ञान ले।पूरे मामले पर जांच के ऑर्डर होने चाहिए। दुख की बात है कि आज खुले रूप से जो ये मर्डर हो रहे हैं, ये क्या इशारा करते हैं कि हमारी कानून व्यवस्था क्या है, क्या राजनीति हो रही है। उत्तर प्रदेश में और हमारे प्रदेश में साथ में एक साथ मर्डर हो रहा है एक दिन किसी का होता है साथ में भाई का हो रहा है ये क्या संकेत है। सबको सोचने की बात है पूरे समाज को सोचने की बात है। उत्तर प्रदेश और देश किस दिशा में जा रहा है।




