ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP: कमलनाथ का CM शिवराज पर हमला, बोले-शिवराज जी जनता को साक्षी मानकर जीवन में एक बार सच बोलकर बताइए कर्ज माफी योजना क्यों की बंद

भोपाल। मध्यप्रदेश में सीएम विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनैतिक पार्टियों में जुबानी जंग छिड़ गई है। भाजपा और कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री के बीच सवाल को लेकर सियासत जारी है। कमलनाथ ने एक बार फिर ट्वीट कर लिखा कि शिवराज जी मैंने सुना है कि आजकल आप अपने मुखारविंद से हर रोज एक नया झूठ बोल रहे हैं कि कमलनाथ ने योजनाएं बंद कर दीं। मेरे बारे में रोज अनर्गल बोलना आपकी आदत बन गई है, उससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन मध्यप्रदेश की जनता से झूठ और अन्याय मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा। आप ईश्वर को और मध्यप्रदेश की जनता को साक्षी मानकर जीवन में एक बार सच बोलिए और बताइए के मध्यप्रदेश के करोड़ों किसानों का हित करने वाली किसान कर्ज माफी योजना को आपने क्यों बंद कर दिया और 38 लाख किसानों को क्यों डिफाल्टर बना दिया?

जनता समाधान चाहती है
आप बताइए कि महंगाई की मार से जूझ रही मध्य प्रदेश की जनता को कांग्रेस सरकार ₹100 में 100 यूनिट बिजली दे रही थी, आपने जनता का भला करने वाली इस योजना को क्यों बंद कर दिया? प्रदेश के किसान और आम आदमी के हित में चलाई गई योजनाओं को आखिर आपने किस नियत से बंद किया? जनता आपसे भाषण नहीं, जवाब और समाधान चाहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button