ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का तंज, बोले- न खाता न बही, जो कमलनाथ कहे वही सही

भोपाल। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कांग्रेसियों ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में कमलनाथ को मुख्यमंत्री और नकुल नाथ को सांसद बनाने के लिए शपथ दिलाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर प्रदेश कांग्रेस और बीजेपी में सियासत शुरू हो गई है। वायरल वीडियो पर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि छिंदवाड़ा में पिता, पुत्र के लिये कसमें खाने का वीडियो देखा है। पापा जी चीफ मिनिस्टर बेटा जी सांसद तय हो गया है। वाकई प्रदेश में कांग्रेस की गद्दी पर उद्योगपति क्या बैठा, डेमोक्रेसी का कबाड़ा हो गया। कहा कि कोई जरूरत नहीं संसदीय दल की बोर्ड की बैठक और विधायक दल की बैठक की। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि- न खाता न बही जो कमलनाथ कहे वही सही।

साथ ही बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ट्वीट कर लिखा कि वाह….पार्टी नियम , परंपरा , पार्टी संविधान सब एक तरफ़….“वर्ष 2023 के लिये छिन्दवाड़ा में ख़ुद को मुख्यमंत्री बनाने की व पुत्र को सांसद बनाने की , ख़ुद की मौजूदगी में अनोखी शपथ…” यह तो भावी , अवश्यं भावी से भी बढ़कर….“शपथभावी सीएम”।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button