ताज़ा खबरेंराज्यों सेसभी खबरें

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार : कांग्रेस के बनेंगे इतने मंत्री, प्रभारी भक्त चरण दास ने दिया बड़ा बयान

बिहार : एनडीए छोड़कर नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ मिलते हुए बिहार में नई सरकार बनाई है। महागठबंधन में राजद, कांग्रेस और लेफ्ट दलों के समर्थन के साथ सरकार बनी है। नई सरकार बनने के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा जोरों पर है। किस पार्टी के कितने मंत्री होंगे इसको लेकर मंथन का दौर चल रहा है।

बता दे कि सहयोगी दलों के नेता लगातार दिल्ली में है और अपने-अपने दलों के आलाकमान के साथ मंत्री को लेकर चर्चा हो रही है। कांग्रेस में कितने मंत्री बनेंगे और कौन-कौन मंत्री बनेंगे इसके लिए बिहार कांग्रेस के तमाम बड़े नेता दिल्ली पहुंचे थे।

हालांकि, इस बीच कांग्रेस में कितने मंत्री होंगे इसको लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है। बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने इस मामले में बयान देते हुए कहा है कि बिहार की सरकार में कांग्रेस कोटे से तीन लोग मंत्री बनेंगे।दो मंत्री अभी शपथ लेंगे जबकि तीसरे को नीतीश मंत्रिमंडल में जगह भविष्य में होने वाले कैबिनेट विस्तार में मिलेगी।

भक्त चरण दास ने कहा कि अभी मंत्रियों के नाम तय नहीं हुए है लेकिन सोमवार तक ये किसी भी सूरत में तय कर लिये जाएंगे। गौरतलब है कि मंत्रियों के नामों की घोषणा को लेकर महागठबंधन के किसी भी दल ने अपने पत्ते अब तक नहीं खोले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button