ताज़ा खबरेंराज्यों सेसभी खबरें

कमलनाथ ने शहर और ग्रामीण अध्यक्षों को लिखा पत्र, मंत्री सारंग बोले, अधिकारियों को धमका रहे है

भोपाल : मध्यप्रदेश कांग्रेस हमेशा से ही कई जिलों के कलेक्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों पर बीजेपी के दबाव में काम करने का आरोप लगाते आई है। यहां तक कि खुद पीसीसी चीफ कमलनाथ भी ये कह चुके है कि जब प्रदेश में उनकी सरकार बनेगी तो ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।

इसी बीच अब कमलनाथ ने सत्ता के इशारे पर काम करने वाले अधिकारियों की सभी जिलों से जानकारी मंगाई है। कमलनाथ् ने सभी जिला अध्यक्षों (शहर और ग्रामीण) को पत्र भी लिखा है। उन्होंने पंचायत और निकाय चुनाव में सत्ता के एजेंट की तरह काम करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों की लिखित शिकायत करने को कहा है।

वहीं, पीसीसी में चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी को चुनाव शिकायत प्रभारी बनाया है। इतना ही नहीं कमलनाथ ने शिकायत करने के लिए ईमेल जारी किया है। knathelectioncomplaints@gmail.com और व्हाट्सएप नंबर 94259 83398 पर भी शिकायत कर सकते हैं।

इधर, कमलनाथ द्वारा लिखे गए पत्र पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने करारा पलटवार किया है। मंत्री सारंग ने कहा कि जनता ने जो जनादेश दिया है उसे स्वीकारने के बजाए लगातार अधिकारियों को धमका रहे हैं। चार दिन पहले कमलनाथ कह रहे थे कि हमने बड़ी जीत दर्ज की है। अब ये पत्र जारी कर रहे हैं इस पत्र की भाषा सही है क्या? उन्होंने कहा कि कमलनाथ लगातार चुनाव हारने के बाद अधिकारी-कर्मचारियों पर बौखलाहट निकाल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button