4 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

अब MP में पूर्व आईएएस वरदमूर्ति मिश्रा बनाएंगे अपना अगल राजनीति दल, किया बड़ा ऐलान

भोपाल : मध्यप्रदेश में अब एक और राजनीतिक दल की एंट्री होने जा रहीं है। हाल ही में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले आईएएस वरदमूर्ति मिश्रा ने नया राजनीति दल बनाने का एलान किया है।
गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस करके उन्होंने इस बात की जानकारी दी, साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। जबकि, कांग्रेस की 15 माह की सरकार पर भी उन्होंने जमकर हमला बोला।
वरदमूर्ति मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने भी जनता की भलाई के लिए कोई काम नहीं किया। जबकि, भाजपा पिछले कई वर्षों से प्रदेश में शासन कर रही है, लेकिन आज भी किसान बदहाल है। स्वास्थ्य सेवाओं में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। प्राथमिक शिक्षा और उच्च शिखा की स्थिति भी ठीक नहीं है।
इस दौरान वरदमूर्ति मिश्रा ने बताया कि वे नया राजनीति दल बनाएंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 230 सीटों पर अपने प्रत्याशी को उतारेंगे।
लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।