ताज़ा खबरेंराज्यों सेसभी खबरें

“Like Father Like Son” : क्यों गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ और नकुलनाथ को लेकर कही ये बात, जानें यहां

भोपाल : पंचायत चुनाव के तीसरे और आखरी चरण में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निज ग्राम जैत पहुंचकर मतदान किया था। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वोट नहीं डाला।

वहीं, जब मीडिया ने पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र नकुलनाथ से इसपर सवाल पूछा तो इसका जवाब देते हुए नकुलनाथ ने कहा की वोट डालने का काम जनता का है और बीजेपी हार रही है ऐसे में वह कांग्रेस पर आरोप लगा रही है।
अब इस मामलें में प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ और नकुलनाथ पर करारा तंज कसा है।
नरोत्तम मिश्रा ने कहा की –  Like Father Like Son
लोकतंत्र पर भरोसा नहीं रहा है। वोट क्यों नहीं दिया? वोट देने जाना चाहिये था।
वहीं, मप्र में बन रही बाढ़ की स्थिति पर कहा की- भोपाल संभाग के आसपास बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। विदिशा में 8 इंच बारिश हुई अब पानी उतर गया सामान्य स्थिति हो रही है। 55 लोग राहत कैम्प में है 3 लोगों को मोटर बोट से रेस्क्यू कर बचाया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। खाने के पैकेट बनवाये गए है। पुलिसलाइन में पानी भरा है। नर्मदा और बेदवा नदी के किनारे के आसपास अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा मुरैना मामला पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा की – स्थिति ऐसी नहीं थी वो जब आया था गंभीर बीमार था फिर भी सरकार ने गंभीर माना है। 10 हज़ार रुपये दिए है सम्बल योजना से भी राहत राशि दी है। सिविल सर्जन को शोकॉज नोटिस दिया है। मामले की जांच रिपोर्ट आज शाम आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button