1 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

भोपाल : जेपी अस्पताल के सामने अतिक्रमण हटाने पर मचा बवाल, महिलाओं की अधिकारियों से हुई तू-तू मैं-मैं

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के जेपी हॉस्पिटल के पास निगमकर्मियों द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर हुआ विवाद अब सुर्खियों में आ गया है। मामले में कर्मचारियों ने विधायक पीसी शर्मा पर मारपीट का आरोप भी लगाया है।

दरअसल, शनिवार को जयप्रकाश हॉस्पिटल के मुख्य गेट पर निगम अमले ने अतिक्रमण हटाने को कार्रवाई की। यहां पर बाउंड्रीवॉल से सटकर कई दुकानें लगी हुई थीं। इससे सड़क जाम हो रही थी। शिकायत मिलने के बाद अमला यहां पहुंचा था। कार्रवाई के दौरान सामान जब्त किया गया।

इस कार्यवाई के दौरान महिलाएं भड़क गई और अधिकारियों के सामने हो गईं। इस दौरान जमकर तू-तू, मैं-मैं भी हुईं।

इधर, इस मामले में अतिक्रमण शाखा प्रभारी कमर शाकिब किसी भी बात का जवाब देने से बचते नजर आए। मोबाइल कॉल ही रिसीव नहीं की।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।