सागर : इन 3 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस का नहीं बना कोई सदस्य, शिवराज के मंत्रियों का है कब्ज़ा

भोपाल : मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ज़ोरों शोरों से सदस्यता अभियान चला रबी है। इसी बीच इस अभियान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।
बता दे कि कांग्रेस के प्रदेश भर में चलाए गए सदस्यता अभियान में 3 विधानसभा क्षेत्र (सुरखी, रहली और खुरई) ऐसे है जहां कांग्रेस एक भी नया सदस्य नहीं बना पाई है।
हैरत करने वाली बात ये है कि ये तीनों विधानसभा सीट एक ही जिले सागर की है, और यहां शिवराज सरकार के मंत्रियों का कब्जा है।
सुरखी विधानसभा सीट से मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, रहली से गोपाल भार्गव खुरई से भूपेंद्र सिंह विधायक हैं। इनमें से गोविंद सिंह राजपूत कांग्रेस से पाला बदलकर बीजेपी में गए हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सदस्यता अभियान के प्रभारी पीसी जैन ने बताया कि सागर जिले में कांग्रेस का सदस्यता अभियान सबसे कमजोर रहा है। यहां पर सिर्फ 30,000 सदस्य बन पाए हैं। सागर के 3 विधानसभा सीटों रहली, सुरखी और खुरई में कांग्रेस को अभी एक भी सक्रिय सदस्य नहीं मिला है।
ऐसे में सवाल इस बात को लेकर है कि इन 3 विधानसभा सीटों से आया रुझान कहीं 2023 के चुनाव में कांग्रेस के लिए मुश्किल न खड़ी कर दे।

.jpeg)


