कमलनाथ ने छोड़ा नेता प्रतिपक्ष का पद, अब 7 बार के विधायक डॉ. गोविंद सिंह संभालेंगे ये कमान

भोपाल : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ लंबे समय से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष दोनों पदों पर बने हुए थे, इसे लेकर पार्टी में अंदरूनी खींचतान भी चल रही थी।
लेकिन आज इस अंदरूनी खींचतान का पटाक्षेप हो गया हैं।कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्वीकार कर लिया।
कमलनाथ के इस्तीफे के बाद अब कांग्रेस ने वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ गोविन्द सिंह को मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है।
बता से कि भिंड जिले की लहार विधानसभा से डॉ गोविन्द सिंह विधायक है , वे 7 बार के लगातार विधायक हैं, कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं, अर्जुन सिंह दिग्विजय सिंह गुट के नेता हैं।
गौरतलब है कि लंबे समय से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि कमलनाथ नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ सकते हैज़ जिसके बाद आज उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, प्रदेशाध्यक्ष का पद अभी कमलनाथ के पास ही रहेगा।





