13 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

अब ये होगा "नसरुल्लागंज" का नाम, MP सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

अब ये होगा नसरुल्लागंज का नाम, MP सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

भोपाल : मध्यप्रदेश में शहरों, जगहों के नाम बदलने की कवायद तेज़ी के साथ चल रहीं है। होशंगाबाद, बाबई के बाद अब नसरुल्लागंज का नाम बदला जा रहा है।

बताया जा रहा है कि नाम बदलने के लिए एमपी सरकार ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलते ही नसरुल्लागंज अब “भेरूंदा” कहलाने लगेगा।

वहीं, नाम बदलने को लेकर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा की नसरुल्लागंज के स्थानीय लोगों की मांग थी कि नाम बदला जाए जिस पर मुख्यमंत्री ने निर्णय लिया है। 

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि नसरुल्लागंज का प्राचीन नाम भैरूंदा रहा है। सरकार मुगलों के प्रतीकों को खत्म कर रही है। देखते जाइए आगे और क्या-क्या बदलता है।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।