प्रशांत किशोर ने सोनिया गांधी को दिया प्रेजेंटेशन, बनाई ये रणनीति, राहुल गांधी भी सहमत

नई दिल्ली : 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर कांग्रेस की रणनीति बना रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्रशांत किशोर अब राज्यवार चुनावी रणनीति को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सामने प्रेजेंटेशन दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि आज की मीटिंग में सोनिया गांधी, प्रशांत किशोर, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, मुकुल वासनिक, केसी वेणुगोपाल, अंबिका सोनी मौजूद हैं। मध्य प्रदेश पर भी आज की मीटिंग में चर्चा होगी। अगले साल मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है. इसलिए कमलनाथ भी इस बैठक में मौजूद हैं।
न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रशांत किशोर ने सोनिया गांधी को सुझाव दिया है कि कांग्रेस को उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में अकेले दम पर चुनाव लड़ना चाहिए, जबकि तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में उसे क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन करना चाहिए। उनके इस सुझाव पर राहुल गांधी ने अपनी सहमत दी है।
बात दे कि यह बीते चार दिनों में तीसरा मौका है जब प्रशांत किशोर कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में प्रेजेंटेशन देने 10 जनपथ पहुंचे हैं। कल भी 4 घंटे तक बैठक चली थी।




