सभी खबरें
खरगोन : IPS रोहित काशवानी को सौंपा गया चार्ज, आदेश जारी

भोपाल : हालही में मध्यप्रदेश के खरगोन में हुई हिंसा के दौरान आईपीएस सिद्धार्थ चौधरी घायल हो गए थे। जिसके बाद वह छुट्टी पर चले गए हैं। जिसको देखते हुए सरकार ने खरगोन का चार्ज फिलहाल IPS रोहित काशवानी को सौंपा है। गृह विभाग ने इसके के लिए आदेश जारी कर दिए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक राज्य शासन द्वारा उन्हें सेनानी 34 वी वाहिनी विसबल धार के साथ अस्थाई रूप से खरगोन जिले का पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह आदेश सिद्धार्थ चौधरी, भारतीय पुलिस सेवा, पुलिस अधीक्षक, जिला खरगोन के अवकाश से वापस आने तक प्रवास रहेगा।
बता दे कि खरगोन में अभी भी कानून व्यवस्था के लिए कर्फ्यू लगा हुआ है।



.jpeg)

