अगर कमलनाथ रहें गायब तो गोविंद सिंह को बना दे नेता प्रतिपक्ष : नरोत्तम मिश्रा

भोपाल : मध्यप्रदेश में 7 मार्च यानी सोमवार से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। इससे पहले प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया है।
नरोत्तम मिश्रा ने कहा की सोमवार से प्रदेश विधानसभा का महत्वपूर्ण बजट सत्र शुरू हो रहा है और मेरी कमलनाथ जी से करबद्ध प्रार्थना है कि वे पिछले सत्र की तरह सदन से गायब न रहकर इस बार अपनी पूर्ण उपस्थिति दें और अपने लंबे संसदीय अनुभव से कांग्रेस विधायकों का मार्गदर्शन करें।
उन्होंने कहा कि आज मैं कमलनाथ जी की बजट सत्र में पूर्ण उपस्थित होने को लेकर उन्हें पत्र भी लिखूंगा।
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान कमलनाथ जी न ही खुद रहते है न ही किसी सीनियर नेता को नेता प्रतिपक्ष का पद देते है। यदि उपस्थित नहीं रह सकते हैं तो कांग्रेस के सीनियर और अनुभवी नेता डॉ. गोविंद सिंह जी को नेता प्रतिपक्ष बना देना चाहिए।




