सभी खबरें

फिल्म देख घटना को दिया अंजाम, बंटी और बबली की तरह शादी समारोह से खुलेआम उड़ा ले भागे सोने-चांदी का बैग

जबलपुर/प्रियंक केशरवानीः– मध्यप्रदेश के जबलपुर से चोरी का ऐसा मामला सामने आता है जैसे मानों फिल्मों के बंटी-बबली आ गए हों। जबलपुर में एक युवक-युवती ने शादी समारोह में सबकी आंखों के सामने ट्रॉली बैग में रखे करीब 3 लाख कीमती सोने-चांदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। वहीं जब परिजनों को इसकी भनक लगी तो हड़कंप मच गया।

घटना विजय नगर थाना क्षेत्र की है, पिड़ित शहपुरा निवासी रानू बरमैया पत्नी के साथ आए थे, उन्होंने बताया कि रात में जयमाला होने से पहले उन्होने करीब तीन लाख की ज्वैलरी उतार कर बैग में रख दिया था और आर्टिफीशियल ज्वैलरी पहन कर कार्यक्रम में चले गए थे। घटना के पहले दोरहर में एक युवक औऱ युवती हॉल बुक करने की बात कहकर हॉल देखने के बाद दही-बड़ा खाते हुए रानू के कमरे में पहुंचे यहां उन्होने कमरे को देखने के बाद ही रोकी करली और शाम होते ही आरोपी ट्रॉली बैग लेकर फरार हो गए। यह पूरी घटना हॉल में लगे कैमरे मे कैद हो गई, जिसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस मशक्कत जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button