सभी खबरें

जबलपुर : BJP नेता की खुली चुनौती, अगर कल तक नहीं हुआ थाना प्रभारी का तबादला, तो दूंगा पार्टी से इस्तीफा, मचा हड़कंप

जबलपुर : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सनी सोनकर ने सोशल मीडिया के माध्यम से खुली चुनौती दी है, जिसके बाद भाजपा खेमे में हड़कंप मच गया है। दरअसल, सनी सोनकर ने सोशल मीडिया में अपनी व्यथा बताई और लिखा कि अगर कल की डेट में थाना प्रभारी कोतवाली अनिल गुप्ता का तबादला नहीं हुआ तो वह भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे देंगे। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि अनिल गुप्ता की दबंगई इन दिनों चरम सीमा पर है और वह अपने आप को सिंघम समझते हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला 

भाजपा नेता सनी सोनकर ने बताया कि दमोह नाका चौराहा के पास उनकी टू व्हीलर गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी, तभी थाना प्रभारी अनिल गुप्ता अपने बल के साथ पहुंचकर पूछी यह गाडी किसकी है। गाड़ी सनी सोनकर की है बताने पर थाना प्रभारी अनिल गुप्ता उनकी गाड़ी थाने ले गए। उन्होंने बताया कि इस दौरान उनके साथ युवा मोर्चा के नेता दीपक और मंडल मंत्री नरेंद्र कोस्टा भी मौजूद थे। 

हालांकि जब सनी सोनकर ने अपने वरिष्ठ नेताओं को बताया तो आनन-फानन में थाने से उनकी गाड़ी छोड़ दी गई। बहरहाल, भाजपा नेता द्वारा दी गई इस खुली चुनौती के बाद भाजपा खेमे सहित पुलिस प्रशासन में बवाल मचा हुआ है। वहीं, ये भी देखना दिलचस्प हो गया है कि इस चुनौती के बाद क्या थाना प्रभारी अनिल गुप्ता को हटाया जाता है या फिर भाजपा नेता पार्टी से इस्तीफ़ा देंगे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button