इंदौर:- स्वर कोकिला लता मंगेशकर की याद में बनेगी लता मंगेशकर संगीत एकेडमी, सीएम शिवराज ने किया बड़ा ऐलान

इंदौर:- स्वर कोकिला लता मंगेशकर की याद में बनेगी लता मंगेशकर संगीत एकेडमी, सीएम शिवराज ने किया बड़ा ऐलान
इंदौर:- स्वर कोकिला लता मंगेशकर की याद में इंदौर में लता मंगेशकर संगीत एकेडमी बनाया जाएगा. यह बड़ा ऐलान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है. भोपाल में लता मंगेशकर की याद में पौधा रोपण करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्वर कोकिला लता जी का जन्म इंदौर में हुआ था इसीलिए हमने फैसला लिया है कि इंदौर में लता जी की स्मृति में लता मंगेशकर एकेडमी बनाया जाए. संगीत महाविद्यालय में बच्चे सुरों की साधना कर सकेंगे इसके साथ ही यह बात भी कही थी लता जी के संगीतों का संग्रहालय भी बनाया जाएगा इसके साथ ही उनकी प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी. सीएम शिवराज ने कहा कि लता जी सिर्फ संगीत की ही देवी नहीं बल्कि देशभक्ति का भी ऐसा हस्ताक्षर थीं जिन से पूरा देश प्रेरणा प्राप्त करता है.
उनके जन्मदिन पर प्रेरणा पुरस्कार दिया जाएगा.


.jpg)

