दिग्गी की चेतावनी के बाद झुकी सरकार, CM ने दिया मिलने का समय, ये है पूरा मामला

भोपाल : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह से मिलने का समय मांगा था, साथ ही चेतावनी भी दी थी के अगर 20 जनवरी तक समय नहीं मिला तो वो 21 तारीख को धरने पर बैठेंगे।
दिग्विजय सिंह की तरफ से दी गई चेतावनी के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की तरफ से पूर्व CM को मुलाकात का वक्त दे दिया गया है। जिसके तहत अब दिग्विजय सिंह की मुलाकात सीएम से कल यानी 21 जनवरी को सुबह 11 बजे होगी।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, दिग्विजय सिंह चार जिलों में प्रभावित क्षेत्रों के किसान और गांव वालों की समस्या को लेकर सीएम से मुलाकात करना चाहते हैं। जिसके लिए उन्होंने सीएम शिवराज को एक पत्र भी लिखा था। जिसमें कहा था कि टेम और सुठालिया परियोजना में हजारों एकड़ जमीन पानी में डूबी हुई है। जबकि प्रभावित परिवारों के किसान को बहुत कम मुआवजा दिया जा रहा है। इस सिलसिले में आपसे मिलना चाहता हूं।
वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आने के बाद दिग्विजय सिंह ने चेतावनी दी थी के यदि मिलने का समय नहीं दिया गया तो वो मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे साथ ही धरने पर बैठेंगे। इसी बीच पूर्व सीएम व किसानों की जायज मांग को देखते हुए सरकार झुकी और पूर्व मुख्यमंत्री को मिलने का समय दे दिया गया हैं।




